छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह बोले 24 वर्षों की विकास यात्रा में मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम कानून कारगर साबित हुआ साथ साथ श्रमिकों के पलायन...
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह बोले 24 वर्षों की विकास यात्रा में मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम कानून कारगर साबित हुआ साथ साथ श्रमिकों के पलायन रुका,कुपोषण से मुक्ति मिली जिससे प्रदेश मे अद्भुत परिवर्तन आया
छत्तीसगढ़ अद्भुत संभावनाओं से भरा प्रदेश है।
राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के पद्मश्री गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं से हितग्राहियों सामग्री एवं चेक वितरण कर लाभान्वित किया।
अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती गीता साहू ने कहा कि आज राज्य स्थापना का 24वां वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी को राज्य स्थापना की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बना है इसका पूरा श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई है। छत्तीसगढ़ नाम हमारी शान है। कही भी जाते हैं तो शान से छत्तीसगढ़ राज्य का नाम लेते हैं। छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ तो 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को चलना सिखाया। उन्होंने शिक्षा को मजबूत किया, सड़क बनवाएं एवं प्रदेश को विकास पथ की ओर आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए शासन द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के 24 वर्ष पूर्ण हो गए हैं और हमारा प्रदेश सभी दिशाओं में चहुंमुखी विकास कर रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, किसानों के विकास सहित शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए कार्य किए गए हैं। प्रदेश ने विकास के नए आयाम गढ़े हैं और राजनांदगांव जिले में बहुमुखी विकास हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिले में अच्छा कार्य किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, बारहमासी सड़कों की संख्या बढ़ी है। जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है। डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी पर्यटन स्थल का विकास, परिक्रमा पथ, ब्रिज निर्माण कार्य किए जा रहे हंै। इसके साथ ही कुपोषित बच्चों की संख्या में कमी आयी है। जिले में 93 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाएं गए हंै, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। धान खरीदी के कार्य में किसानों को दिक्कत नहीं हो रही है।
इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकान्त भंडारी, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, श्री रमेश पटेल, श्री राजेन्द्र गोलछा, पद्मश्री पुखराज बाफना, श्री विनोद खाण्डेकर, श्री भरत वर्मा, श्री किशुन यदु, सुश्री मणीभास्कर गुप्ता, श्री राधेश्याम गुप्ता, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डे, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।