*MLA* खैरागढ *यशोदा वर्मा* ने कहा कि *शिक्षा से ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती है*

*खैरागढ़ विधायक ने स्कूूल के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया एवं प्रतिभावान छात्रों का किया सम्मान* छुईखदान, 05 जनवरी! आज खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने शासकीय प्राथमिक शाला कुटेलीखुर्द में 11.20 लाख के स्कूल में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा रही। दुबेलिया तेली (साहू) समाज ब्लॉक इकाई छुईखदान द्वारा प्रतिभावान छात्र एवं छात्रों का सम्मान समारोह एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ कर्मा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान अतिथियों का समाज के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं जिन्होंने परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित किया उन्हें मैडल सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद उनके पालकों ने भी सम्मनित होता देख गौरवान्वित महसूस किया। इस दौरान सभी अतिथियों का फूल माल से स्वागत किया गया। विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनके उत्साह में वृध्दि होती है। हमें बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देकर अच्छा नागरिक बनाना जरूरी है। शिक्षा से ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। एवं सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। व भविष्य में इसी प्रकार समाज का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया। एवं ग्राम कुटेलीखुर्द में मंच निर्माण के लिए 1.50 लाख की घोषणा किए। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीलांबर वर्मा, गुलशन तिवारी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार पटेल, विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह गहरवार, राजू ठाकुर, हेमंत वैष्णव, उमाशंकर, खेमचंद साहू सरपंच, अध्यक्ष सत्यपाल साहू, सचिव बद्रीनाथ साहू, मनीष साहू, शिवकुमार साहू, धनऊराम साहू, रामसुख साहू, सी. आर. साहू, केशव साहू, बृजलाल साहू, सहित बड़ी संख्या में परिक्षेत्र पदाधिकारी व सदस्यगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

1 / 1

1.