अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी लाल टारकेश्वर साहब खुसरोने कहा भाजपा व्यापारिओं की व अमीरों की पार्टी है देश भी बेच देगी इसलिए आपके वोट की ताकत से भाजपा को हटा दे नहीं तो भाजपा बच्चों के स्कूल भी बंद कर व्यापारी को दे देगी

भाजपा व्यापारीओं की पार्टी है कांग्रेस हमेशा से गरीबो के साथ रही है और जनता को उसका अधिकार दिया है इसलिए जनता का प्यार व स्नेह लाल टारकेश्वर साहब खुसरो के साथ है गंडई पंडरिया । गंडई नगर में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लाल टारकेश्वर साहब खुसरो विगत 6 दिनों से लगातार नगर में जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को नगर के वार्ड 5, 6, 7, 8, 9 में घर-घर जाकर संपर्क किया । अपने लोकप्रिय नेता को अपने घरों में देखकर आम नागरिक बड़ी स्नेह व आत्मीयता से मिल रहे हैं एवं लाल बाबा को भरोसा दिला रहे हैं कि चुनाव उनके लिए आम जनता लड़ रही है । इस प्रकार वार्ड एक से लेकर 15 में उन्हें जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उनके जनसंपर्क में वार्ड 5 के पार्षद पद के प्रत्याशी अमन सोनी, वार्ड 6 के प्रत्याशी सोनम ताम्रकार, वार्ड 7 के प्रत्याशी शैलेंद्र जायसवाल, वार्ड 8 के प्रत्याशी शिव कुर्रे, वार्ड 9 के प्रत्याशी इशरत अंजुम अपने-अपने वार्डों में प्रचार के लिए उपस्थिति रहे।

1 / 1

1.