सक्षम की राष्ट्रीय महिला प्रमुख स्वाति धारे बोली दिव्यान्गजनो के प्रति समाज में चेतना के साथ साथ इनके सहयोग के लिए कार्यकर्ताओ की श्रृंखला निर्मित करने समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान संस्थान,छत्तीसगढ़ लगातार कार्य कर रही है जिसमें सभी का सहयोग आपेक्षित है

स्वदेशी के प्रति गौरवभान सभी को होना चाहिए - रामजी रजवाड़े दिव्यान्गजनो के लिए सामाजिक मूल्य आधारित स्कीलडेव्लपमेन्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान संस्थान,छत्तीसगढ़ द्वारा ,बिलासपुर में आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सक्षम की राष्ट्रीय महिला प्रमुख स्वाति धारे, इंदौर ने प्रणव, चेतना, प्राणदा, चरैवेती, कला, महिलाओ का एवं कार्यकर्ता का विकास विषय पर अपना सन्गठनात्मक उदबोधन दिया कार्यक्रम में रायपुर जिला के एडिशनल कलेक्टर उज्ज्वल पोडवाल द्वारा दिव्यान्गजनो के लिए समाज कल्याण विभाग की और सभी शासकीय योजनाओं को विस्तार से बताया साथ ही साथ दिव्यान्गजनो के लिए स्कील डेव्लपमेन्ट कार्यक्रम के बारे में भी बताया बीपीएम योगेश जी द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण और यश कुमार द्वारा डेकोरेश्न सजावट को विस्तार से बताया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सक्षम छत्तीसगढ़ प्रांत के सन्गठन मंत्री श्री राम जी राजवाडे द्वारा कहा गया कि सांसारिक जीवन मे इन पांच परिवर्ननो को अपना कर सामाज में कार्य करने की आवश्यकता है जैसे कि सामाजिक समरसता में आपस में किसी भेद भाव के बिना हमे सेवा कार्य निरंतर करते रहना है अपने परिवार व सामाजिक दायरे का विस्तार करते हुए कुटुम्ब प्रबोधन से आपसी सहयोग की भावना को बनाये रखने का काम किया जाना चाहिए देश के प्रत्येक नागरिको को कर्तव्य बोध होना अति आवश्यक है जिससे देश सेवा की भावनाओं को सर्वोपरि रखा जा सके अंतिम सबसे महत्वपूर्ण है कि स्वभाषा ,स्वभूषा और स्वदेशी के प्रति गौरवबोध होना चाहिए इन सभी विषयो को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल किया जाने का प्रयास किया जाना चाहिए जिससे कि सामाजिक कार्यो के लिए अतिरिक्त समय दिए बिना ही हम समाजिक परिवर्तन में अपनी भागीदारी दे सकते हैं अंग्रेजी में भी इसके लिए उचित तौर पर कहा गया है जिसे सभी देशों के नागरिक अपने अपने देश के प्रति पूर्ण सच्ची श्रद्धा और निष्ठ से कहते हैं " Be Indian by Indian " जिसे चरितार्थत करने की आवश्यकता है I कार्यक्रम के अंत में सक्षम प्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शुक्ला द्वारा सन्गठन में नये दायित्व योजना का विस्तार कैसे करना है पर प्रकाश डाला

1.