सक्षम संस्था जांजगीर-चांपा द्वारा दिव्यांगों को स्व रोजगार प्रशिक्षण के अवसर पर प्रांत संगठन सचिव राम जी राजवाड़े , डॉ संतोष सोनी ,अनुराधा राठौर,डॉ कमल किशोर कौशिक, गणेश सराफ, डॉ कमल किशोर कौशिक आदि शामिल हुए

DIC के उपसंचालक संतोष शुक्ला ने शासन योजनाओं की विस्तृत जानकारी भीसक्षम संस्था द्वारा दिव्यांगों को प्रशिक्षण सक्षम संस्था जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाने की दृष्टि से रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे वाशिंग पाउडर ,पारदर्शी नहाने का साबुन, कपड़ा धोने का साबुन, व्हाइट फिनायल , पीड़ा हारी बाम जैसे अन्य प्रकार की वस्तुओं को घर में ही बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, गायत्री परिवार से जुड़े हुए प्रशिक्षक श्रीमती हेमलता साहू एवं श्री मोहन साहू ने प्रशिक्षण दिया, दिन भर चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के उपसंचालक श्री संतोष शुक्ला ने शान द्वारा दिव्यांगों को उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी,, इस अवसर पर सक्षम के प्रांत संगठन सचिव श्री राम जी राजवाड़े ,जिला सचिव श्री डॉक्टर संतोष सोनी ,जिला अध्यक्ष प्रोफेसर अनुराधा राठौर, उपाध्यक्ष डॉ कमल किशोर कौशिक, गणेश सराफ, डॉ कमल किशोर कौशिक सहित अन्य सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, इस अवसर पर कुल 39 लोगों ने प्रशिक्षण लिया जिसमें से 17 दिव्यांग एवं 22 सामान्य जन थे,,,

1 / 1

1.