*भारत सरकार* के केन्द्रीय कृषि मंत्री *शिवराज सिंह चौहान* के कार्यक्रम की तैयारी को उप मुख्यमंत्री एवं दुर्ग जिला प्रभारी मंत्री *विजय शर्मा* और स्थानीय दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं पिछडा वर्ग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष *ललित चन्द्राकर* ने देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने तैयारी का जायजा लिया* दुर्ग 09 जनवरी 2024/ प्रदेश के गृहमंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज नगपुरा पहुंच कर मोर मकान मोर अधिकार कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, रेस्ट हाउस नगपुरा में व्यवस्था का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने सभी व्यवस्थाएं सुबह तक कम्प्लीट करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक श्री ललित चन्द्राकर, संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला एवं अन्य विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। समाचार क्रमांक: 48 ःः000ःः

1 / 1

1.