पाटन दुर्ग जिला से अटल संकल्प पत्र घोषणा जारी करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा बोले यह मातृशक्ति को समर्पित है महतारी वंदन योजना में बचे हुए सभी आवेदको का फार्म भी जमा कर लाभ दिलायेन्गे

माह में दो बार " तुंहर समस्या, हमर समाधान "शिविर पाटन से अटल संकल्प पत्र, विकसित पाटन की परिकल्पना को सार्थक कर विकास, प्रगति एवं उन्नति का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा* नगर निकाय चुनाव में प्रदेश भाजपा द्वारा घोषणा पत्र जारी होने के बाद आज नगर पंचायत पाटन चुनाव के लिए स्थानीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी पाटन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा, चुनाव प्रभारी दिलीप साहू, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश निक्की भाले, मंडल महामंत्री अखिलेश मिश्रा,पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन कृष्णा भाले,भवन देवांगन, मेहत्तर वर्मा, प्रकाश बिजौरा, नारद सेन, सागर सोनी, चंद्र प्रकाश मंडले,किरण मिश्र पार्षद प्रत्याशीयों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाटन अटल संकल्प पत्र नगरीय निकाय चुनाव 2025 जारी किया है। घोषणा पत्र में केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ दुर्ग सांसद के नाम को घोषणा के पूर्ण करने के उद्देश्य के साथ लिखा गया है। मोदी की गारंटी, विष्णु का सुशासन, विजय पर विश्वास, निक्की का वादा, होगा पूरा सारा का वर्णन किया गया है। माँ भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी को वंदन करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के फोटो का चित्रण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई है।

1 / 1

1.