अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंजोरा (ढाबा) में करूणायतन मानस परिवार के तत्वाधान में आयोजित मानस संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम क्षेत्रिय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा द्वारा मानस भवन मे चेकर टाइल्स एवं आहता निर्माण की घोषणा की गई।

करूणायतन मानस परिवार के तत्वाधान में आयोजित मानस संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जेवरा-सिरसा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि(जिला पंचायत) प्रेमसागर चतुर्वेदी, मंडल महामंत्री मिथिलेश कश्यप,महामंत्री भीष्म मढ़रिया, ग्राम सरपंच गजेंद्र सिरसाद, पंडित रामकृष्ण मिश्रा बिहउ लाल देशमुख, अंकालुराम निषाद, हरिश्चंद्र साहू, शिवकुमार देशमुख, मनोज कुमार निषाद, तोमेश मिश्रा, गुनेश्वर देशमुख, लखन साहू, सुमन साहू, कीर्तन यादव, पुरुषोत्तम साहू, बेनी साहू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे। !आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक महोदय के द्वारा ग्राम अंजोरा (ढाबा) में स्थित मानस भवन मे चेकर टाइल्स एवं आहता निर्माण की घोषणा की गई।

1 / 1

1.