24 बच्चों की शिक्षा रोजगार और विवाह सब विधायक भावना बोहरा करेंगी सीएम साय बोले सराहनीय कदम

कबीरधाम जिले में सड़क दुर्घटना में मिनीडोर में सवार मजदूरों की मौत हो गई थी 

24 बच्चों की शिक्षा रोजगार और विवाह सब विधायक भावना बोहरा करेंगी सीएम साय बोले सराहनीय कदम

आज विधानसभा के कार्यालय कक्ष में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी और ग्राम सेमरहा से आए प्यारे बच्चों ने मुलाकात की और विधानसभा की कार्यवाही देखी।

ये वही बच्चे हैं, जिनके परिजनों की ग्राम बाहपानी में हुए सड़क दुर्घटना में दुःखद मृत्यु हो गई थी। बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

भावना जी द्वारा इन 24 बच्चों के शिक्षा, रोजगार एवं विवाह तक की जिम्मेदारी लिया जाना सराहनीय कदम है। उनको मेरी शुभकामनाएं।

श्री विष्णु देव साय 
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन