Bhilai

भिलाई शहर के प्रतिष्ठत माने जाने वाले स्कूल में बच्ची के साथ अनाचार का मामला प्रकाश मे आने के बाद स्कूल मे पालको की भीड़ जमा हुयी और तब मामला सार्वजनिक हुआ आम जनता की राय माने तो लोग इस स्कूल में भारी भरकम फीस देकर बच्चों के यहाँ पढाना अपनी शान समझते हैं घटना के अनुसार देखें तो जुलाई को स्कूल मे एक आया बाई ने बच्ची को शौचालय के पास छोड़ा और फिर उसके साथ अनहोनी घटना हो गयी बच्ची के पालको ने मेडीकल रिपोर्ट के साथ स्कूल प्रबंधक से इसकी शिकायत की जिस पर स्कूल प्रबंधक ने कार्यवाही का आश्वासन दिया किंतु कई दिन बितने पर भी स्कूल प्रबंधक द्वारा कोई कार्यवाही न करता देख बच्ची के पालक द्वारा अन्य पालको के साथ जब दबाव बनाया तो स्कूल प्रबंधक ने खानापूर्ती करते हुए केवल आया बाई को निकाला दिया I जन आक्रोश को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय हुआ तो जाँच में पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि स्कूल मे कुछ नहीं हुआ केवल बच्ची की मेडीकल रिपोर्ट की पर्ची गलत हाथों में पड़ गयी थी इसलिए अफवाह फैलने से इसका स्वरूप बड़ा दिखाई दिया जाने लगा अब स्थानीय तौर पर देखें तो मामला लगभग समाप्त समझा जा रहा है किंतु से राजधानी में ये मामला प्रदेश के मुखिया तक पहुंच चुका है इसलिए अभी आगे की कार्यवाही से इनकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि भिलाई में होने वाली हर छोटी बड़ी घटना पर राज्य की पैनी नजर होती है इसके पहले भी हालही में भिलाई में हुए गोली कांड को प्रदेश नेतृत्व ने गम्भीरतापूर्वक लेते हुए कडी कार्यवाही की थी भिलाई प्रदेश ही नहीं वरन पूरे देश का नामी शहर है जिसके चर्चे विदेशों में भी किए जाते हैं भिलाई स्टील प्लांट पूरे विश्व में अपनी शाख बनाये हुए हैं योग्यता प्रमुख आधार रखती है इस शहर में इसलिए प्रशासनिक अधिकारी भी यहां के मामलों को बड़ी गम्भीरता से लेते हैं क्योंकि एक लापरवाही भी उनको मुसीबत में डाल सकती हैं

1.