दुर्ग-आरंग 6 लेन हाईवे का काम रोका/ मुआवजा राशि नहीं मिलने पर छोटे प्लाट धारको द्वारा CM साय से लेकर PM मोदी तक शिकायत
दुर्ग-आरंग 6 लेन हाईवे का काम रोका/ मुआवजा राशि नहीं मिलने पर छोटे प्लाट धारको द्वारा CM साय से लेकर PM मोदी तक शिकायत
दुर्ग जिला में ही अलग अलग मुआवजा दिया गया है
प्रति,
माननीय नरेंद्र मोदी जी,
प्रधानमंत्री महोदय,
भारत सरकार ( नई दिल्ली )
विषय :- भारत माला परियोजना दुर्ग-आरंग (6लेन) निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण क्र. 4363/6-09-
2018 तथा वर्ष 2019 के लिए अधिग्रहित भूमी का मुआवजा की राशि को प्रति स्क्वायर
फीट का विधि सम्मत एवं न्याय संगत मुआवजा राशि जल्द दिलवाने हेतु ।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि, दुर्ग जिला के ग्राम थनौद से होते हुए ग्राम हनोदा, धनोरा, खम्हरिया, उमरपोटी, बोरीगारका आदि गांवों से होते हुए भारत माला सड़क निकल रही है, जिसके लिए शासन द्वारा ग्रामीणों की जमीन दिनांक 06-09-2018 तथा वर्ष 2019 में 3D प्रकाशन को भारत राजपत्र में अधिसूचना के तहत अधिग्रहित कर लिया गया है । परन्तु आज 06 वर्ष से अधिक समय अवधी बीत चुकी हैं परन्तु छोटे भूखंड के भूस्वामियों को मुआवजा की राशि आज दिनांक तक नहीं प्रदान किया गया है ।
महोदय जी उक्त संबंध में संबंधित कलेक्टर महोदय एवं भूअर्जन अधिकारी को पूर्व में कई बार आवेदन अलग-अलग एवं एकत्रित होते हुए हम भू स्वामियों के द्वारा दिया जा चुका है परंतु उक्त आवेदन पर अब तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं किया गया है और तो और भारतमाला का कार्य को शीघ्र अति शीघ्र पूरा कराया जा रहा है ।
पूर्व में SDM मुकेश रावते जी के निर्देश के बाद पहीद बाबू के द्वारा जो फाइल दिखाया गया जिसमे मुआवजा की राशि स्क्वायर फीट में प्रदान किया जाना दिखाया था जिसकी पुष्टि हम भूखंड स्वामी के द्वारा स्वयं उनसे मिलकर किया गया था, परंतु बाद में हमे यह जानकारी दी कि उक्त फाइल में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार हेतु फाइल वापस आ गई है SDM मुकेश रावते जी के निर्देश के बाद पहीद बाबू के द्वारा जो फाइल दिखाया गया था उसमे NH का ऑब्जेक्शन था की जो भी प्लाट 500 sqm (स्क्वेयर मीटर) से ऊपर के है उसका हेक्टेयर में मुआवजा राशि बनाया जाए जबकि दिनांक 27/07/2024 को उक्त फाइल में त्रुटि सुधरे का कार्य SDM मुकेश रावते और पाहिद बाबू के द्वारा 500 मीटर से नीचे के भी प्लाट को हेक्टेयर में मुआवजा राशि बना दिया गया, हमारे द्वारा स्वयं एसडीम महोदय के कार्यालय में जाकर फाइल देखा तब जाकर हमें इसकी जानकारी मिली ।
वर्तमान एसडीएम श्री हरवंश सिंह मीरी जी के पास हम गए तो सर जी ने पाहिद बाबू से पुछा इस प्रकार मुआवजा राशि कैसे बनाया गया तो उनसे संतोषप्रद जवाब नहीं मिला इसे देखने के पश्चात वर्तमान एसडीएम सर ने रजिस्ट्री और ऋण पुस्तिका पाहिद बाबू के पास जमा करने को कहा गया । हम सबकी रजिस्ट्री भू अर्जन के पूर्व की रजिस्ट्री है तथा उक्त समय पर हमारे द्वारा रजिस्ट्री स्क्वायर फीट के हिसाब से कराई गई थी । जहाँ तक हमारी जानकारी के अनुसार अभी तक कोई भी भू-अर्जन अधिकारी स्थल निरीक्षण में नहीं आया है । पटवारी के तरफ से भी हमें कोई जानकारी नहीं दी जाती । पटवारी द्वारा हमसे चर्चा किए बगैर रिपोर्ट बनाया गया है ।
………………..2
//2//
हम सब मध्यमवर्गीय परिवार से हैं, हमने थोड़ी-थोड़ी बचत कर, ऋण लेकर मकान बनाने के उद्देश्य से, जीविकोपार्जन के लिए छोटा व्यवसाय करने के उद्देश्य से भारत राजपत्र में अधिसूचना के पूर्व वर्गफीट में जमीन खरीदी है । परन्तु मुआवजा में विलंब होने के कारण हम बहुत निराश है । निराशा के कारण एक व्यक्ति आत्महत्या भी कर चुका है । कुछ लोग ग्राम पंचायत से स्वीकृति लेकर मकान भी बना लिए हैं व कुछ लोग छोटा व्यवसाय भी कर रहे हैं तथा कुछ भूखण्ड स्वामी वर्तमान में बैंक के कर्ज से परेशान है ।
महोदय जी जब तक भू स्वामियों को मुआवजा की राशि प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से मय ब्याज सहित प्रदान किया जाना चाहिए तब तक भारतमाला प्रोजेक्ट के कार्य को रोकने की कृपा करें क्योंकि उक्त कार्य संपूर्ण होने के पश्चात हमें मुआवजा की राशि मिलेगी कि नहीं मिलेगी इसकी कोई उम्मीद नहीं हैं जिस वजह से श्रीमान महोदय जी इस आवेदन पत्र के माध्यम से हम भूस्वामी आपसे निवेदन करते हैं कि हमारे इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करने की कृपा करें अन्यथा हम भू स्वामी द्वारा अपने हक एवं स्वामित्व की जमीन पर काबिज होंगे एवं भविष्य में अनशन करने पर मजबूर होंगे और प्रशासन से परेशान होकर हम सह परिवार आत्मदाह करने पर मजबूर हो रहे हैं ।
अतःआपसे करबद्ध प्रार्थना है कि जिम्मेदार अधिकारी द्वारा स्थल निरीक्षण करवायें तत्पश्चात मूल्यांकन कर हमें मुआवजे की राशि भूमी का प्रति स्क्वायर फीट की दर से मय ब्याज तथा बने हुए मकान का भी मूल्यांकन कर उचित मुआवजा दिलवाने की कृपा करें ।
स्थान – दुर्ग
दिनांक - भवदीयगण
समस्त भू स्वामी