सक्षम दुर्ग जिला कार्यालय के उदघाटन अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री श्री राम जी राजवाडे बोले संत रामभद्रार्चाय जी ने श्री राम जन्मभूमि के लगभग 400 प्रमाण देकर ये साबित कर दिया है कि दिव्यांगता समाज जीवन में बाधक नहीं है केवल आम जनों को अपनी दृष्टि में बदलाव की आवश्यकता है

सड़क 4,पंचशील नगर,हनुमान मंदिर के सामने,बोरसी सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान केन्द्र छत्तीसगढ़ के दुर्ग कार्यालय का उदघाटन विजयादशमी के अवसर पर विधिविधान से पण्डित जगदीश पाठक द्वारा श्री गणेश मंत्रोप्चार के साथ किया गया इस अवसर पर संघ के पूर्व जिला संघ चालक श्री गणेश शंकर देशपान्डे, सक्षम छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश संगठन मंत्री श्री राम जी राजवाडे, प्रान्तीय सचिव सुधीर गौतम सह सचिव संदीप ताम्रकार, दुर्ग जिला प्रशासनिक कार्य प्रमुख अंचल सेठीया, वरिष्ठ समाज सेवी विजय अग्रवाल, दवा व्यवसायी देश दीपक सिंह, राम आधार ताम्रकार, अनिल देशपांडे, अशोक श्रीवास्तव, स्वयं सेवक ऋषि आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

1.