दुर्ग जिला के ग्राम मोहलाई शा.हाई स्कूल में 10 th बोर्ड का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

*प्राचार्य लखन लाल साहू ने सफल छात्रों को बधाई दिए। *शासकीय हाई स्कूल मोहलाई का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट* *शाला में अरविंद साहू प्रथम, रीना निषाद द्वितीय, गीत कुंभकार तृतीय* दुर्ग। शासकीय हाई स्कूल मोहलाई के 10 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। प्राचार्य लखन लाल साहू ने बताया कि विद्यालय के 10 वीं बोर्ड का परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय में छात्र अरविंद कुमार साहू प्रथम (93%), रीना निषाद द्वितीय (92%), गीत कुंभकार तृतीय (90%), अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय में प्रथम श्रेणी में 19 छात्र , द्वितीय श्रेणी में 05 छात्र एवं तृतीय श्रेणी में 03 छात्र उत्तीर्ण हुए।प्राचार्य लखन लाल साहू ने सफल छात्रों को बधाई दिए। प्राचार्य ने सभी विषय शिक्षकों को उनके परिश्रम के लिए धन्यवाद देते हुए बधाई दिए। विद्यालय में शैक्षिक अनुकूल वातावरण बनानेमें सहयोग के लिए पालकों को बधाई दिए। सफल छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अगली कक्षा में प्रवेश लेने के पूर्व विषय विशेषज्ञ व्याख्याताओं एवं प्राचार्य से काउंसलिंग करके उचित विषय का चयन करें ताकि उनके भविष्य का कैरियर अच्छा हो सके। छात्र भविष्य में एक ही बात पर ध्यान केंद्रित करें कि सफलता का केवल एक सूत्र है सतत परिश्रम। शाला के व्याख्याता अशोक कुमार साहू, अनिल कुमार मिंज, नीलेश श्रीवास्तव, गीतांजलि तिवारी, मुकेश तीरपूरे,कविता रगड़े, अभिषेक वाघेला, आशीष, रानी ने छात्र छात्राओं को बधाई दिए। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से सरपंच डॉ नरेन्द्र सिंह निषाद शाला विकास समिति के अध्यक्ष रोमनाथ देवांगन एवं सभी पालकों ने छात्र छात्राओं को बधाई दिए हैं। मोहलाई शाला परिवार एवं ग्राम वासियों में हर्ष का माहौल है।

1 / 1

1.