PRSU के डीएसडब्लू डॉ. राजीव चौधरी ने कहा कि बच्चे स्वयं का आंतरिक मूल्यांकन कर अपनी वास्तविक शक्ति एवं क्षमताओ को पहचाने और विकसित करें क्यूकि आधुनिक युग मे खेलो के बड़ा महत्व है

शिवांश में सजा खेलो का महाकुम्भ काठाडीह स्थित शिवांश इंटरनेशनल स्कूल में खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। खेलो का यह समर आने वाले 3 दिवसों के लिए आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर डॉक्टर राजीव चौधरी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष अतिथि के रूप में विद्यालय के सहायक निदेशक शुभम त्रिपाठी जी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दीपाली त्रिपाठी जी द्वारा की गई। मुख्य अतिथि डॉक्टर राजीव चौधरी जी द्वारा बच्चो को स्वयं के आंतरिक मूल्यांकन करने, अपनी वास्तविक शक्ति एवं क्षमताओ को पहचाने और विकसित करने की सलाह दी, उन्होंने वर्तमान आधुनिक युग मे खेलो के महत्व और पुराने नियमो से आगे बढ़ कर नित्य नए आयाम निर्धारित करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर शाला के सहायक निदेशक शुभम त्रिपाठी जी ने सभी बच्चो को जीवन मे खेल अपनाने एवं नियमित रूप से संतुलित आहार लेने की बात कही। विद्यालय की प्राचर्या श्रीमती दीपाली त्रिपाठी जी ने सभी बच्चो को इस महाकुंभ की बधाई दी, एवं सभी को अपने जीवन मे खेल अपनाने की सलाह दी। इस मौके शाला के उप-प्राचार्य उमेश नायक, मैनेजर शुभम शर्मा सभी शिक्षक शिक्षिकाओ की उपस्थिति रही।

1 / 1

1.