ब्राह्मणों के कुल जनक भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच द्वारा 31 बटुकों का उपनयन संस्कार कार्यक्रम किया जाएगा ।

प्रमुख यजमान पंडित चंद्रहास मिश्रा एवं निशा मिश्रा है ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर के तत्वाधान में अक्षय तृतीया पर 31 बटुकों का होगा उपनयन संस्कार* ब्राह्मणों के कुल जनक भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव 30 अप्रैल एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर द्वारा 31 बटुकों का उपनयन संस्कार अग्रसेन भवन नैला में आयोजित किया जाएगा । उपनयन संस्कार की सम्पूर्ण तैयारी हेतु अंतिम बैठक समिति की वरिष्ठ सदस्य वीना शर्मा के निवास स्थान पर आयोजित किया गया । जानकारी देते हुए समिति के सक्रिय सदस्य द्वय पुर्णिमा शर्मा एवं विद्योत्तमा गौरहा ने बताया कि उपनयन की सम्पूर्ण तैयारी समिति द्वारा कर ली गयी है,उन्होंने पंजीकृत 31 बटुकों के परिजन से सुबह 7 बजे अग्रसेन भवन नैला पहुँचकर कार्यक्रम के सहभागी बनने का आग्रह किया है । उपनयन संस्कार के आचार्य पंडित राजकुमार मिश्रा होंगे एवं प्रमुख यजमान पंडित चंद्रहास मिश्रा एवं निशा मिश्रा है। पंजीकृत परिजन पूजन सामग्री एवं धोती,टोपी और अन्य आवश्यक सामग्री किट के माध्यम से प्राची पाण्डेय और जूही गौरहा से प्राप्त कर सकते है । कूपन प्राप्त करने के लिए नीलू शर्मा,किरण पाण्डेय और आशा दुबे से संपर्क कर सकते है। किरण शुक्ला एवं प्रियंवदा पाण्डेय ने बताया कि सभी मांगलिक कार्य जैसे मुंडन , नहडोरी , गुरू मंत्र इत्यादि रजिस्ट्रेशन क्रमांक के हिसाब से ही किये जाएंगे , इसलिए कृपया अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद रखें। अलका शर्मा एवं नम्रता शर्मा ने बटुकों के परिजनो से लाल या पीले वस्त्र धारण कर आने का आग्रह किया है ,यह उपनयन संस्कार आयोजन हम सभी का है, नियमो का पालन करें और सौहार्दता बनाए रखें । जिन परिजनों ने अग्रिम रूप से कमरा बुक करवाया है वो डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा से संपर्क कर कमरा नंबर प्राप्त कर सकते है । पंजीकृत बटुकों के नाम सोमेश तिवारी पिता स्वर्गीय चंद्राकर तिवारी कन्हाईबंद,पुरषोत्तम पाण्डेय पिता विमल पाण्डेय सरखो,आदर्श पाण्डेय पिता गिरिजाशंकर पाण्डेय मड़वा,आकाश शर्मा पिता बृजेश शर्मा जांजगीर, श्याम देव मिश्रा पिता शिवकुमार मिश्रा जांजगीर,सरज शर्मा पिता राकेश शर्मा जांजगीर,विवेक पाण्डेय पिता अशोक पाण्डेय सलखन,श्रेयांश तिवारी पिता प्रकाश नारायण तिवारी जांजगीर,मिथलेश मिश्रा पिता कृष्ण कुमार मिश्रा सेंदरी ,अथर्व तिवारी पिता मनोज कुमार तिवारी बिरकोनी,हर्ष गौरहा पिता स्वर्गीय प्रमोद गौरहा बनारी,सागर दुबे पिता छत्रपाल दुबे बनारी,आदित्य नारायण पाण्डेय पिता महेंद्र कुमार पांडेय कुटरा,पुष्कर पाण्डेय पिता लोचन प्रसाद पाण्डेय कुटरा,शिवम तिवारी और वैभव तिवारी पिता लीलाधर तिवारी आमनदुल्ला,आयुष शर्मा पिता दामोदर प्रसाद शर्मा बलौदा,अमन तिवारी पिता दिनेश तिवारी बलौदा,अनुराग पाण्डेय पिता मुकेश कुमार पाण्डेय बलौदा,आरोह शर्मा पिता अनिल शर्मा बलौदा, अक्षय पाण्डेय पिता देवेंद्र पाण्डेय मुंगेली,सूर्यप्रकाश तिवारी पिता लोकेश तिवारी कोसंमपाली रायगढ़,चंद्रकांत दुबे एवं आयुष दुबे पिता स्वर्गीय राधेश्याम दुबे राबो,पार्थ तिवारी पिता नरेंद्र तिवारी जांजगीर,शिवांश देव द्विवेदी पिता देवकांत द्विवेदी जांजगीर,दुर्लभ पाण्डेय भाव्यांश पाण्डेय पिता मनीष कुमार पाण्डेय जांजगीर,शिवम द्विवेदी पिता सुनील कुमार द्विवेदी गतौरी बिलासपुर शामिल है । ।ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच से वीना शर्मा,नीरा शर्मा,सीता पांडेय,जयश्री शर्मा,बीना दुबे,जयंती दुबे,नीलू पांडेय,गीता मिश्रा, आशा दुबे,निशा मिश्रा, अलका शर्मा,नीलू शर्मा,अनिता मिश्रा,,किरण पांडेय,पूर्णिमा शर्मा,किरण शुक्ला, अनुराधा शुक्ला,डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा,विद्योत्तमा गौरहा,प्राची पांडेय,प्रियंवदा पांडेय,शालिनी शर्मा,स्मृति गौरहा,नम्रता शर्मा,जूही गौरहा आयोजन की तैयारी में जुटे है ।।

1 / 1

1.