तेरा मेरा नहीं शहर का विकास करना होगा - दिनेश नामदेव
तेरा मेरा नहीं शहर का विकास करना होगा - दिनेश नामदेव
शहर चौड़ीकरण की बांट जोह रहा है।तेरा मेरा नहीं शहर का विकास करना होगा - दिनेश नामदेव
नगर निगम चुनाव 2025 चलो संस्कारधानी को संवारें
1. राजनांदगांव नगर निगम को तय जी.ई. रोड से सर्वप्रथम दो जोन में बांटा जाए, जिससे शहर की साफ-सफाई व प्रत्येक कार्य सुचारू रूप से सफल हो। 2. पुत्री शाला (मानव मंदिर चौक) में दो मंजिला महिला समृद्धि बाजार का निर्माण किया जाए प्रथम तल में बाजार व द्वितीय तल में राजनांदगांव शहर के मीडिया सेंटर कार्यालय स्थापित किया जाए जिससे संस्कारधानी के आम जनता को अपनी समस्या व परेशानी प्रिंट मिडिया व इलेक्ट्रानिक मीडिया तक पहुंचाने में सुलभ हो। एक ही स्थान पर सभी समाचार पत्रों के कार्यालय हो। 3. शहर चौड़ीकरण की बांट जोह रहा है। सन 2001 से स्वीकृत मास्टर प्लान के अनुसार शहर को विकसित करने अतिशीघ्र चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ हो। 4. म्युनिसिपिल स्कूल में निर्मित गांधी सभागृह को गरीबी रेखा के नीचे निवासरत व्यक्तियों को विवाह एवं शोक कार्यक्रम के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाए। 5. पुराने बस स्टैण्ड को नया बस स्टैण्ड में स्थापित किया जाए और उक्त स्थान पर पांच मंजिला बैंक कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाए जहां पर शहर के सभी छोटे-बड़े बैंक एक ही स्थान पर हो। 6. गोल बाजार जूनी हटरी व जयस्तंभ चौक से पसरा ठेला हटाया जाये एवं गुड़ाखू लाईन से फल मार्केट को फ्लाई ओव्हर के नीचे स्थापित किया जाए। 7. श्रमिक वर्ग के लिए दाल-भात सेंटर नया बस स्टैण्ड एवं कलेक्टोरेट जिला कार्यालय में एवं जयस्तंभ चौक में खोला जाए। 8. नगर निगम परिसर में निर्वाचित पार्षदों के लिए वार्ड अनुसार 51 कक्ष कार्यालय का निर्माण किया जावें। 9. नगर निगम में गढक़लेवा नास्ता सेंटर को गार्डन की ओर सामने किया जाए जिससे आम जनता को छत्तीसगढ़ी व्यंजन का जायका लेने का लाभ मिल सके। 10. नगर निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना में आबंटित दुकानों से प्रत्येक तीन वर्ष में किराया बढ़ोत्तरी को खत्म किया जाए एवं आबंटित हितग्राही को 20 वर्षो पश्चात फ्री होल्ड किया जाए। 11. गोल बाजार से मछली मार्केट, चिकन मार्केट व मटन मार्केट को हटाकर अन्य जगह शहर के बाहर स्थापित किया जाए। 12. नगर निगम में निगम प्रशासन की एक समिति गठित हो जो लावारिस लाशों को विधि विधान से अंतिम संस्कार करें। 13. नगर निगम में सभी अधिकारियों व कार्यालय प्रमुखों की फोटो युक्त नेमप्लेट लगा हो ताकि आने वाले हितग्राही उन्हें पहचान सके। 14. नगर निगम क्षेत्र के 51 वार्डो के मुख्य मार्ग के दोनों साईड सर्विस रोड को सी.सी. रोड बनाया जाए ताकि शहर धूल मुक्त हो। 15. नगर निगम के पीछे का दरवाजा जो कस्तूरबा महिला मंडल के पास है उसे सार्वजनिक हित में खोला जाए। 16. नगर निगम में सफाई ठेका बंद करके सफाई कर्मचारियों की स्थाई (नियमित रूप से) भर्ती किया जाये। 17. शहर में निगम प्रशासन, सिटी बस का संचालन खुद करे व सिटी बस में मरीजों एवं उनके परिजनों को नि:शुल्क पेण्ड्री मेडिकल कॉलेज तक आने जाने की सुविधा प्रदान करें। 18. मच्छरों के प्रकोप देखते हुए फाफिंग मशीनों की संख्या बढ़ाई जाये एवं नियमित रूप से 51 वार्डो में इसका प्रयोग किया जाये।
विनीत - दिनेश नामदेव (पत्रकार), ८३१९९५८८३९, ९५८९२०४०३८, ९०९८१८४७३७, ९४०६०६८०५०