जाने बिलासपुर की दिव्यान्ग प्रीती निर्मलकर को कैसे मिला 12 हजार का हियरिन्ग ऐड कौन कौन बने सहयोगी

सक्षम बिलासपुर की शेफाली का सफल प्रयास सक्षम बिलासपुर कि इस सफल प्रयास के लिए आप सभी को बधाई। स्पीच थेरोपी देने वाली सेविका द्वारा 4 दिन पहले कुड़ुदंड का पार्षद श्रद्धा जैन मैडम का फोन शेफाली को आया कि एक दिव्यांग बहुत ही गरीब बच्ची प्रीति निर्मलकर जो कि शिव चौक कुड़ूदंड में रहती है उसे हीयरिंग एड कि जरुरत है फिर कई जगह प्रयास करने के बाद प्रदीप मेडिकल का संचालक राजू अग्रवाल जी से बात कर Rs 12000/ का हियरिंग ऐड निशुल्क देने के लिए तैयार किया एवम डॉ गुंजन अग्रवाल से बात कर निशुल्क जांच कर मशीन को सेट करने के लिए तैयार किया। आज उस बच्ची को मशीन मिल गई एवम जांच के बाद मशीन को सेट कर दिया गया एवम बच्ची अब अच्छी तरह से सुन पा रही है और खुश है। सक्षम बिलासपुर का दिव्यांग सेवा का यह प्रयास सफल हुआ।

1.