गुलशन चन्द्राकर बोले वर्तमान में किसानों से किया वादे के मुताबिक 3100 रुपये प्रति किविन्टल एक मुश्त देना था जो नही मिल रहा है भाजपा सरकार फेल हो गई है किसान एक साल में ही त्रस्त हो गए हैं ममता चन्द्रकर बोली भाजपा सरकार ने महिलाओं के साथ अन्याय किया है महतारी वंदन के नाम पर बहने आज भी भटक रही हैं बैंक से पैसे ही नहीं मिल रहा है

गौठान बंद - गौ माता भी रोड पर विचरण करती हैकांग्रेस समर्थक जिला पंचायत सदस्य के अधिकृत प्रत्याशी गुलशन चंद्राकर ने जिला पंचायत के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। जनपद पंचायत डौडीलोहारा के अपने समर्थकों के साथ रैली में पहुंचे गुलशन चंद्राकर ने कहा कि जिले में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। मतदाता प्रदेश सरकार से त्रस्त है। किसान हलाकान है। युवा एवं महिला वर्ग भूपेश बघेल की सरकार को याद कर रहे हैं। कांग्रेस की कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच पहुंचकर समर्थन हासिल करें। नामांकन भरने पहुंचे समर्थकों में जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, निवृत्तमान जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीबार, प्रत्याशी ममता चंद्राकर ने भी संबोधित किया। नामांकन फॉर्म भरने जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दुबे, महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी केशव शर्मा, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्राकर, दुर्गा ठाकुर, सुमन सोनबोईर, जीवन कश्यप, ललित हिरवानी, ढाल ठाकुर, संतोषी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

1 / 1

1.