गंडई। नगर पंचायत गंडई में चुनावी हलचल काफी तेज हो गई है

कांग्रेस की चुनावी बैठक में बनी रणनीति गंडई। नगर पंचायत गंडई में चुनावी हलचल काफी तेज हो गई है । गुरुवार को कांग्रेस की बैठक ध्रुव भवन में रखी गई । सभी कांग्रेस नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशी के साथ-साथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए । कांग्रेस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, पूर्व अध्यक्ष चेतन देवांगन, पूर्व अध्यक्ष रुक्मणी देवांगन, हबीब भाई, हेमलता ठाकुर, अधिवक्ता सतीश सिंघानिया, पार्षद पद के प्रत्याशी हेमंत मरकाम, लियाकत अली, सूरज नामदेव, अमन सोनी, शैलेंद्र जायसवाल, शिव कुर्रे, कुमार पटेल, साकेत देवांगन, मोहसिन खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भीगेश यादव, क्रांति ताम्रकार, आदि शामिल हुए ।

1 / 1

1.