एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत स्व वासुदेव कामधेनु विश्वविद्यालय अँजोरा दुर्ग में आयुक्त राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और जिला पंचायत सीईओ देवांगन की उपस्थिति में बृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम

*कामधेनु विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण।* दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, अंजोरा परिसर में दुर्ग संभागायुक्त !श्री राठौर, जिलाधीश सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन, अतिरिक्त जिलाधीश श्री एक्का, श्रीमती संगीता साहू सरपंच ग्राम पंचायत अंजोरा, अधिष्ठाता एवं निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. संजय शाक्य, निदेशक अनुसंधान सेवाएं डॉ.जी.के. दत्ता, कुलसचिव डॉ.आर.के.सोनवणे, वित्त अधिकारी सुश्री ममता अवस्थी, अधिष्ठाता पशुचिकित्सा महाविद्यालय बिलासपुर डॉ.किशोर मुखर्जी, निदेशक प्रक्षेत्र डॉ.धीरेंद्र भोंसले, उपकुलसचिव डॉ.एम.के. गेंदले, कुलपति जी के निज सचिव श्री संजीव जैन, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दिलीप चौधरी, एन.सी.सी.लेफ्टिनेंट डॉ. राजकुमार गढ़पायले, एन.सी.सी.कैडेट्स, प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राएं की गरिमामयी उपस्थिति में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। *वृक्षारोपण कर परिसर को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने की अपील की* एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 14 जुलाई 2024 से विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। संभागायुक्त एवं जिलाधीश ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आह्वान करते हुए कहा कि परिसर को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने में सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है। वर्तमान समय में पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता अधिक हो गई हैं। पारिस्थितिक तंत्र को नियंत्रित करने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण का एक अभिन्न अंग है इसके बिना मानव तथा अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं हैं। इस अवसर पर कुलसचिव एवं अधिष्ठाता द्वारा विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों की विस्तृत जानकारी से दुर्ग संभागायुक्त एवं जिलाधीश को अवगत कराया गया। *डॉ. दिलीप चौधरी विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी**

1.