पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा डॉ. पूजा को "सहज योग ध्यान" पर पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गयी

PhD on Impact of Sahaja Yoga Meditation to Dr. Pooja डॉ. पूजा को सहज योग ध्यान पर पीएच.डी. की उपाधि प्रदान पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) द्वारा जारी पीएच.डी. अधिसूचना के अनुसार, डॉ. पूजा को 'Impact of Sahaja Yoga Meditation on Selected Psychological Variable and Ventilatory Functions in Relation to Different Age Group' विषय पर सफल शोध के लिए 'डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.)' की उपाधि प्रदान की गई है। यह शोध कार्य शारीरिक शिक्षा संकाय के अंतर्गत, प्रो. (डॉ.) राजीव चौधरी, शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के निर्देशन में संपन्न हुआ। डॉ. पूजा का यह शोध 'सहज योग ध्यान' के मनोवैज्ञानिक एवं श्वसन कार्यों पर प्रभाव तथा विभिन्न आयु वर्गों में इसके तुलनात्मक प्रभावों पर केंद्रित था, जो कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवनशैली से संबंधित शोधों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस शोध के सफल संपादन एवं पीएच.डी. उपाधि की प्राप्ति पर विश्वविद्यालय परिवार, शारीरिक शिक्षा विभाग तथा समस्त शैक्षणिक समुदाय की ओर से डॉ. पूजा एवं उनके मार्गदर्शक प्रो. (डॉ.) राजीव चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

1 / 1

1.